प्राइवेट अस्पतालों पर नकेल कसने की तैयारी:मधुबनी सिविल सर्जन बोले- हॉस्पिटल में निर्धारित मानक नहीं मिला तो सीज होगा

प्राइवेट अस्पतालों पर नकेल कसने की तैयारी:मधुबनी सिविल सर्जन बोले- हॉस्पिटल में निर्धारित मानक नहीं मिला तो सीज होगा

मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है और छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि निजी अस्पतालों में आए दिन होने वाली घटनाओं के कारण लोगों में काफी आक्रोश है। इसी पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि झंझारपुर सहित कई स्थानों पर घटनाओं की सूचना मिलने के बाद जांच समितियां गठित की गई हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्काल कुछ अस्पतालों को बंद करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिन अस्पतालों के पास निर्धारित मानक नहीं होंगे, उन पर ताले लगाए जाएंगे। डॉ. कुमार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है और छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि निजी अस्पतालों में आए दिन होने वाली घटनाओं के कारण लोगों में काफी आक्रोश है। इसी पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि झंझारपुर सहित कई स्थानों पर घटनाओं की सूचना मिलने के बाद जांच समितियां गठित की गई हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्काल कुछ अस्पतालों को बंद करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिन अस्पतालों के पास निर्धारित मानक नहीं होंगे, उन पर ताले लगाए जाएंगे। डॉ. कुमार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *