Varun Dhawan की फिल्म में बड़ा Twist, Mrunal-Pooja के साथ अब Kriti Sanon भी आएंगी नजर

Varun Dhawan की फिल्म में बड़ा Twist, Mrunal-Pooja के साथ अब Kriti Sanon भी आएंगी नजर
पर्दे पर किसी एक्ट्रेस और एक्टर की जोड़ी हिट साबित हो जाए तो फिल्म मेकर भी बार-बार उस जोड़ी को साथ लेकर आते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी पसंद की जाती है। कृति सैनन और वरुण धवन ने पहली बार एख साथ दिलवाले में नजर आए, इसके बाद  ‘भेड़िया’ फिल्म में काम किया है। अब खबर आ रही है कि इन दोनों की जोड़ी पर एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएगी। वो भी वरुण अगली फिल्म में ही।
वरुण की फिल्म में हुई कृति की एंट्री
ये एकदम सच है कि कृति सैनन वरुण की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ सकती है। हाल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें वरुण के साथ दो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े साथ नजर आ रही है।
कृति ने वरुण संग कर ली है शूटिंग
अब यह चर्चा भी सामने आ रही है कि इस प्रोजेक्ट में कृति की एंट्री हो चुकी है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि वरुण और कृति ने हाल ही में मुंबई में एक खास डांस नंबर की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, यह गाना फिल्म की मुख्य कहानी का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि अलग से शामिल किया जाएगा।
इस गाने को फिल्म के अंत में क्रेडिट सीन के दौरान दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें वरुण और कृति के साथ अभिनेता मनीष पॉल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
कृति सैनन-वरुण धवन की आगामी फिल्में
इन दिनों कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 की तैयारी में बिजी है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, कृति के पास दो तेलुगु फिल्में, नो एंट्री 2 और भेड़िया 2 भी है। इसके साथ ही, वरुण धवन भेड़िया 2, नो एंट्री 2 फिल्मों में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *