Ghazipur vinit murder case: गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे की हत्या में वांछित कमलेश चौधरी की पुलिस सांग मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कमलेश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। होटल करबारी आलोक राय के बेटे की शुक्रवार को निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पूरे मामले की तफिश उत्तर प्रदेश एसटीएफ कर रही थी।
जांच में एसटीएफ भी हुई थी शामिल
दरअसल, गाजीपुर में बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि कुर्था के पहाड़ी बाबा आश्रम के पास मुठभेड़ हुई है। वहीं, इस मुठभेड़ में स्वाट टीम के प्रभारी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की घटना में शामिल एक लाख रुपए का इनामी कमलेश चौधरी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों के ऊपर पुलिस ने 50-50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद इस मामले की तहकीकात में यूपी एसटीएफ भी शामिल हो गई थी।
दरअसल, इस पूरे मामले की जांच में एसटीएफ भी शामिल हो गई थी। वहीं, बिंदु होटल के मालिक आलोक राय ने अपने बेटे की हत्या होने के बाद आरोपियों के एनकाउंटर ना होने पर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं, सोमवार की देर शाम वाराणसी के एडीजी जोन पियूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उचित न्याय का भरोसा दिया था।
क्या है मामला
दरअसल, शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब अष्टभुजी कॉलोनी के रहने वाले होटल मालिक आलोक राय उर्फ ब्लू राय के बेटे विनीत राय की होटल के बाहर ही बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि विनीत उस समय होटल से खाना खाकर घर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले के चश्मदीद और होटल के गार्ड शंभू यादव पर भी फायरिंग की गई थी, जिसके बाद शंभू यादव ने होटल में भाग कर अपनी जान बचाई थी।
शंभू यादव ने बताया है कि आरोपी उससे गेट पर खड़े होकर बीयर मांग रहे थे। हालांकि, उनका मकसद बीयर लेना नहीं बल्कि हत्या करना ही था। इस दौरान जब वह होटल के अंदर गया। इस दौरान आरोपी गेट के बाहर टहल रहे थे और जैसे ही विनीत राय होटल से बाहर निकले आरोपियों ने उन्हें चार गोलियां मारी, जिसके बाद होटल स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


