Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

अंबिकापुर. शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ एक महिला ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दरअसल 3 दिन पूर्व महिला गार्ड (Big incident in hospital) का दुपट्टा अस्पताल के जनरेटर के पंखे में फंस गया था। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे संकल्प अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इस मामले में कानून के जानकारों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो सकता है।

दरअसल शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल (Big incident in hospital) पूर्व में अनिषा तिग्गा पति अमित तिग्गा उम्र 26 वर्ष सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा दे रही थी। 2 मई की दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण आंधी के साथ बारिश हो रही थी। आंधी-तूफान को देखते हुए वह अस्पताल में लगे जनरेटर में डीजल का लेवल चेक करने के लिए गई थी।

इस दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस (Big incident in hospital) गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पंखे के घुमाव में दुपट्टा समेत वह घूम गई और अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

Big incident in hospital: इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमीन पर गिरते ही महिला गार्ड की चीखें निकल गईं। शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल संकल्प अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इसी बीच इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत (Big incident in hospital) हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

दर्ज किया जा सकता है गैर इरादतन हत्या का मामला

इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अबष्ट का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या (Big incident in hospital) का मामला दर्ज किया जा सकता है। हम आपको बता दें कि संकल्प हॉस्पिटल का विवादों से गहरा नाता रहा है। कई बार प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो चुकी है। इसमें परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज करने व लापरवाही का आरोप लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *