बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका: भागलपुर जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, भतीजा समेत तीन घायल

बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका: भागलपुर जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, भतीजा समेत तीन घायल

बिहार के भागलपुर में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से कार से भागलपुर लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, स्थानीय राहगीरों की मदद से हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह हादसा कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेसवे पर हुआ।

एक महीने पहले मिली थी कमान

प्रवीण सिंह कुशवाहा को महज एक महीने पहले ही भागलपुर जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति आभार जताते हुए कहा था कि पार्टी ने एक जमीनी नेता को जिला की जिम्मेदारी दी है, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

जिलाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उन्होंने संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताते हुए कहा था कि उनके जीवन में पार्टी और संगठन से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

(खबर अपडेट हो रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *