Vipul Roy के घर चोरी, हेल्पर पर लगा बड़ा आरोप उड़ाए लाखों के गहने

Vipul Roy के घर चोरी, हेल्पर पर लगा बड़ा आरोप उड़ाए लाखों के गहने

Actor Vipul Roy: टेलीविजन के जाने-माने एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) इन दिनों एक दुखद घटना की वजह से सुर्खियों में हैं। मुंबई के खार इलाके में उनके घर से लाखों रुपये की नकदी और गहने चोरी हो गए। खार पुलिस ने उनकी घरेलू हेल्पर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जब विपुल ने अलमारी खोली तो होश उड़ गए

बता दें, 6 अप्रैल को विपुल रॉय ने अर्बन कंपनी के द्वारा 35 साल की दीपाली खारवा को घर की सफाई के लिए बुलाया था। वो पहले भी चार बार उनके घर काम कर चुकी थी, इसलिए परिवार को उस पर भरोसा था और सुबह करीब पौने दस बजे बेडरूम की सफाई के दौरान दीपाली ने विपुल को कमरे में आने से रोका और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरअसल, करीब 15 मिनट बाद वो बाहर आई और काम पूरा करके चली गई। विपुल भी उसी दिन काम के सिलसिले में बाहर निकल गए और रात को घर लौटे।

इसके बाद अगली सुबह जब विपुल ने अलमारी खोली तो होश उड़ गए। 30 अमेरिकी डॉलर, 7,000 UAE दिरहम, 14,500 थाई बात और 6 लाख रुपये नकद के साथ-साथ एक चांदी का ब्रेसलेट और 2 सोने-हीरे की अंगूठियां (gold and silver ornaments) भी गायब थीं। कुल मिलाकर 7.10 लाख रुपये की चोरी हुई।

Vipul Roy

शिकायत दर्ज करने में हुई देरी

विपुल रॉय (Vipul Roy) उस समय विदेश दौरे पर थे, इसलिए शिकायत दर्ज करने में देरी हुई। वो वापस लौटने पर 21 अप्रैल को उन्होंने पुलिस से कनेक्ट किया। पुलिस ने दीपाली खारवा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, ये धारा मालिक के कब्जे वाली संपत्ति की क्लर्क या नौकर द्वारा चोरी के मामले में लागू होती है।

बता दें, विपुल रॉय SAB TV के फेमस शो ‘F.I.R.’ में भोला पंडित के किरदार से घर-घर पहचाने जाते हैं। इस घटना ने हेल्पर पर भरोसे और सुरक्षा के सवाल एक बार फिर खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यो पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी ऐसे कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *