Bhooth Bangla BO Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म ने टेके घुटने, कमाई के आंकड़े देख फैंस को लगा जोर का झटका

Bhooth Bangla BO Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म ने टेके घुटने, कमाई के आंकड़े देख फैंस को लगा जोर का झटका

Bhooth Bangla BO Collection Day 4: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला‘ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज स्टार्स से सजी इस फिल्म ने वीकेंड पर दर्शकों को खूब हंसाया और डराया लेकिन मंडे आते-आते बॉक्स ऑफिस की रफ्तार पर जैसे ब्रेक लग गया।

फिल्म की कमाई में हुई भारी गिरावट

फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू के साथ 16 करोड़ रुपये से अपनी कमाई से शुरुआत किया और पहले दिन 12.25 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वीकेंड दमदार रहा। 3 दिनों तक फिल्म लगातार डबल डिजीट में कमाई करती रही, जिसने निर्माताओं और फैंस दोनों को खुश किया।

लेकिन जैसे ही सोमवार आया, फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। बता दें, सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 3.59 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की यानी डबल डिजीट से सीधे सिंगल डिजीट पर आ गई। इस तरह फिल्म का चौथे दिनों का कुल कलेक्शन 61.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कहानी में रहस्यमयी महल जो मिला था विरासत में

कहानी मंगलपुर के एक रहस्यमयी महलप्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं। कहानी मंगलपुर के एक रहस्यमयी महल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अक्षय के किरदार को विरासत में मिलता है। वो वहां बहन की शादी रखने की योजना बनाता है, लेकिन अलौकिक घटनाएं और डरे हुए ग्रामीण उसे उस महल के अंधेरे राज को खंगालने पर मजबूर कर देते हैं।

बता दें कि ये फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। दरअसल, निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पूरे 14 साल बाद इस फिल्म के जरिए वापस आई है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। ‘भूत बांग्ला’ ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 77.34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अक्षय के फैंस इस बात से खुश हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अपनी पकड़ साबित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *