‘हर महिला सम्मान की हकदार’ जाह्नवी कपूर के ‘पेड्डी’ लुक ट्रोलिंग पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने मांगी माफी

‘हर महिला सम्मान की हकदार’ जाह्नवी कपूर के ‘पेड्डी’ लुक ट्रोलिंग पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने मांगी माफी

Director Buchi Babu Sana apology after Janhvi Kapoor Trolling: साउथ सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों एक नए और बड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फिल्म ‘पेड्डी’ में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के लुक और उनके किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है और बवाल इस कदर बढ़ गया है कि आखिर में फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना को सार्वजनिक रूप से सामने आना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी है। दर्शकों और सिनेमाप्रेमियों का आरोप है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को बिना किसी मजबूत कहानी के केवल दर्शकों को लुभाने के लिए ज्यादा बोल्ड बनाकर पेश किया गया है।

जाह्नवी कपूर के ट्रोलिंग पर डायरेक्टर का माफीनामा (Director Buchi Babu Sana apology after Janhvi Kapoor Trolling)

फिल्म पेड्डी साउथ में रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है लेकिन इस बीच फिल्म आलोचनाओं का भी शिकार हुई है। ऐसे में बढ़ते विवाद को देखते हुए निर्देशक बुची बाबू सना ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक लंबा माफीनामा शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “एक फिल्म निर्माता के तौर पर मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि सिनेमा का असली उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना और उन्हें प्रेरित करना होना चाहिए। हमारी फिल्म से किसी भी दर्शक को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमें ‘पेड्डी’ के कुछ दृश्यों और जाह्नवी के किरदार को लेकर जो भी प्रतिक्रियाएं मिली हैं, उन्हें हमने बेहद गंभीरता से लिया है।”

निर्देशक ने आगे सफाई देते हुए कहा, “पर्दे पर और असल जिंदगी में, दोनों ही जगह महिलाओं के प्रति मेरे दिल में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को महज एक ‘वस्तु’ की तरह पेश करने या समाज में उनका अपमान करने का नहीं था। हर महिला समाज में सम्मान, महत्व और गरिमापूर्ण प्रतिनिधित्व की हकदार है।”

सोशल मीडिया पर भड़के थे लोग (Peddi movie controversial scenes removed)

जनता के इस भारी आक्रोश और बवाल के आगे झुकते हुए निर्देशक ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि दर्शकों की संवेदनशीलता और उनकी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘पेड्डी’ के उन सभी विवादित और आपत्तिजनक दृश्यों में तुरंत बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक कहानीकार के रूप में जनता के बदलते दृष्टिकोण का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां इस पूरे मामले को लेकर इंटरनेट पर लगातार बहस छिड़ी हुई है और निर्देशक को माफी मांगनी पड़ी है, वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अभी तक इस पूरे विवाद पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *