Farah Khan and Rakesh Bedi: बॉलीवुड में पुरानी यादें और पुराने दोस्त जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो कुछ ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो हंसा भी देती हैं और उस दौर की मासूमियत भी याद दिला देती हैं। हम आपको आज ऐसी ही कुछ बातें बताने वाले है जब फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए एक्टर राकेश बेदी के घर पहुंचीं।
राकेश और उनके दोस्ती की सिलसिला
फराह खान ने व्लॉग में बताया कि राकेश बेदी से उनकी दोस्ती बेहद पुरानी है और ये उस समय की है, जब राकेश FTII में पढ़ाई कर रहे थे और फराह सिर्फ 15 साल की थीं। फराह ने हंसते हुए खुलासा किया कि उस दौर में राकेश और उनके दोस्त रोजाना जावेद अख्तर के घर पहुंच जाते थे फ्री के खाने और मुफ्त की शराब के लिए और उनका दिमाग इन सब चीजों में ज्यादा चलता था। इसके बाद फराह ने कहा कि उस टोली में फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक जैसे नाम भी शामिल होते थे। ये सिलसिला कई सालों तक बड़े आराम से चलता रहा और सब मजे से ये काम करते थे।
बता दें, राकेश बेदी जितना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार की वजह से अच्छी-खासी तारीफ बटोर रहे हैं, उतना ही उनका सफर काफी पुराना और मजेदार रहा है। 1976 में फिल्म ‘बोंगा’ से शुरुआत करने वाले राकेश ने ‘चश्मे बद्दूर’, ‘तिरंगा’, ‘यस बॉस’ और ‘बुलंदी’ जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। छोटे पर्दे पर दूरदर्शन का ‘श्रीमान श्रीमती’ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।
उभरते कलाकारों के लिए एक अनौपचारिक अड्डा
जावेद अख्तर, जो सलीम खान के साथ मिलकर ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी कालजयी फिल्में लिख चुके हैं, उस दौर में उभरते कलाकारों के लिए एक अनौपचारिक अड्डा हुआ करते थे, जिसमें शामिल राकेश बेदी भी थे। सलीम-जावेद की जोड़ी ने मिलकर 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 सुपरहिट रहीं।


