बालू लदा ट्रक डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा:शेखपुरा में रेलवे फाटक के पास हादसा, ड्राइवर- खलासी घायल

बालू लदा ट्रक डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा:शेखपुरा में रेलवे फाटक के पास हादसा, ड्राइवर- खलासी घायल

शेखपुरा में शनिवार तड़के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास बालू से लदा एक ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और उपचालक घायल हो गए। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अरवल जिले के एकरौंजा गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू कुमार (चालक) और कुर्था थाना क्षेत्र के देवा बीघा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र मंतोष कुमार (उपचालक) के रूप में हुई है। चालक सोनू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुंगेर जाने के दौरान हादसा घायल चालक ने बताया कि वह ट्रक पर बालू लादकर मुंगेर जा रहा था। हसनगंज रेलवे गुमटी के पास अचानक झपकी आने के कारण उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ने रेलवे गुमटी के आगे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के खंभों और रेलवे फाटक के बगल में बनी लोहे की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शेखपुरा में शनिवार तड़के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास बालू से लदा एक ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और उपचालक घायल हो गए। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अरवल जिले के एकरौंजा गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू कुमार (चालक) और कुर्था थाना क्षेत्र के देवा बीघा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र मंतोष कुमार (उपचालक) के रूप में हुई है। चालक सोनू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुंगेर जाने के दौरान हादसा घायल चालक ने बताया कि वह ट्रक पर बालू लादकर मुंगेर जा रहा था। हसनगंज रेलवे गुमटी के पास अचानक झपकी आने के कारण उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ने रेलवे गुमटी के आगे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के खंभों और रेलवे फाटक के बगल में बनी लोहे की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *