Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी, 250 टन लोहा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी, 250 टन लोहा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Bhilai News: बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुरानी भिलाई पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब तीन करोड़ 22 लाख रुपए का स्क्रैप और चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे भारी वाहन जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा सबसे पहले पत्रिका ने किया था। भिलाई-3 थाना पुलिस को 26 मई को सूचना मिली थी कि ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स, एचआईए हथखोज में संदिग्ध स्क्रैप रखा गया है।

Bhilai News: एसएसपी ने दिए निर्देश

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीम ने मौके से करीब 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग, दो ट्रक, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनें जब्त की है। जांच के दौरान हाईवा में फ्लू डस्ट के नीचे लोहे की प्लेट और बीम कटिंग छिपाकर रखी मिली। वहीं एक ट्रक में भी बड़ी मात्रा में स्क्रैप भरा हुआ था।

ट्रांसपोर्टर व गोदाम संचालक की तलाश जारी

मौके पर मौजूद लोगों से स्क्रैप संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मीथेन ठाकुर, चिंतानंद साहू, गीतेश वर्मा और निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *