भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र: बाघ के हमले में महिला की मौत, दो दिन में दूसरी घटना

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र: बाघ के हमले में महिला की मौत, दो दिन में दूसरी घटना

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रविवार सुबह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने गई 65 साल की एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले दो दिन में बाघ के हमले से यह दूसरी मौत है। आज की अन्य बड़ी खबरें… न्यायिक आयोग करेगा जबलपुर क्रूज हादसे की जांच, 3 महीने में देंगे रिपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आयोग राज्य शासन जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 3 के तहत काम करेगा। आयोग को 3 महीने के भीतर 5 बिंदुओं पर जांच करके अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को क्रूज डूबने से 13 लोगों की जान चली गई थी। तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन सदन में विपक्ष के नेता चुने गए DMK ने पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना है। वे विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। इसके अलावा, DMK के पूर्व मंत्री ईवी वेलू को पार्टी का व्हिप चुना गया है। DMK के पास 59 विधायक हैं और वह सदन में मुख्य विपक्षी दल है। तमिलनाडु विधानसभा में 234 सदस्य हैं। एअर इंडिया ने तीन साल में 1,000 कर्मचारी हटाए एअर इंडिया ने तीन साल में नैतिकता व नियमों के उल्लंघन पर 1,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला है। इनमें विमान से सामान तस्करी करने, बिना शुल्क अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति देने और छुट्टियों का का दुरुपयोग करने वाले शामिल हैं। करीब 4000 कर्मचारियों पर अवकाश यात्रा नीति में गड़बड़ी पर जुर्माना लगाया गया है। अमित शाह बोले- लोकतंत्र की ताकत टकराव में नहीं, संस्थागत संतुलन में है गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र की ताकत टकराव में नहीं, बल्कि संस्थागत संतुलन और आपसी सम्मान में होती है। संविधान और न्यायपालिका ने भारत के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। शाह, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो किताबों ‘द बेंच, द बार एंड द बिजार’ और ‘द लॉफुल एंड दी ऑफुल’ के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *