भारत पहली बार प्राइवेट सेक्टर को बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की इजाजत देने की दिशा में बढ़ रहा है। अब तक यह काम सिर्फ सरकारी डिफेंस पीएसयू के पास था। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए प्राइवेट सेक्टर को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की तैयारी बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि इस पर कदम उठाए जाएं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल स्टॉक में अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस सिस्टम शामिल हैं। इनका उत्पादन अब तक भारत डायनैमिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों और DRDO की लैब नेटवर्क के जरिए होता रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र- बारामती में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक निजी कंपनी का ट्रेनर विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग (फोर्स्ड लैंडिंग) हो गया। विमान में अकेला ट्रेनी पायलट था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।


