पश्चिमी सिंहभूम के बालजोड़ी में भालू का हमला:नवविवाहिता गंभीर रूप से हुई घायल, जमशेदपुर एमजीएम रेफर

पश्चिमी सिंहभूम के बालजोड़ी में भालू का हमला:नवविवाहिता गंभीर रूप से हुई घायल, जमशेदपुर एमजीएम रेफर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में एक नवविवाहिता पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में 18 वर्षीय मुक्ता गगराई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। मुक्ता मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, मुक्ता गगराई सुबह शौच के लिए गांव के पास जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के सिर, चेहरे, नाक, मुंह और दाएं हाथ की बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल मुक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए। चाईबासा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के पति सुनील गगराई ने बताया कि उनकी शादी को अभी मात्र एक महीना ही हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से सटे गांवों में भालू और हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में एक नवविवाहिता पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में 18 वर्षीय मुक्ता गगराई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। मुक्ता मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, मुक्ता गगराई सुबह शौच के लिए गांव के पास जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के सिर, चेहरे, नाक, मुंह और दाएं हाथ की बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल मुक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए। चाईबासा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के पति सुनील गगराई ने बताया कि उनकी शादी को अभी मात्र एक महीना ही हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से सटे गांवों में भालू और हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *