खगड़िया में बिजली गिरने से एक की मौत:घर के बाहर खड़ा था, मौके पर गई जान

खगड़िया में बिजली गिरने से एक की मौत:घर के बाहर खड़ा था, मौके पर गई जान

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के अलौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित थारूवा टोला में शुक्रवार को वज्रपात हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान थारूवा टोला निवासी स्व. ब्रह्मदेव यादव के 55 वर्षीय पुत्र गिरीश यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। गिरीश यादव इसी दौरान बाहर मौजूद थे। खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और गिरीश यादव उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना तीव्र था कि गिरीश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। मृतक की मां और अन्य परिजन सदमे में हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब मौसम के दौरान क्षेत्र में लगातार तेज गर्जना हो रही थी। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रहें। शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना पर अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और प्रशासन को अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इसे प्रकृति का कहर बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के अलौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित थारूवा टोला में शुक्रवार को वज्रपात हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान थारूवा टोला निवासी स्व. ब्रह्मदेव यादव के 55 वर्षीय पुत्र गिरीश यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। गिरीश यादव इसी दौरान बाहर मौजूद थे। खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और गिरीश यादव उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना तीव्र था कि गिरीश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। मृतक की मां और अन्य परिजन सदमे में हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब मौसम के दौरान क्षेत्र में लगातार तेज गर्जना हो रही थी। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रहें। शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना पर अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और प्रशासन को अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इसे प्रकृति का कहर बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *