बारां जिला अस्पताल में 16 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड:लू के मरीजों के लिए AC सुविधा, ICU में भी बेड आरक्षित

बारां जिला अस्पताल में 16 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड:लू के मरीजों के लिए AC सुविधा, ICU में भी बेड आरक्षित

बारां में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर चिकित्सा विभाग अलर्ट पर है। शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय में लू ताप-घात (हीट स्ट्रोक) के मरीजों के लिए 16 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में मरीजों के लिए एयर कंडीशनिंग (AC) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू (ICU) और कॉटेज वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में आईसी क्यूब और कूलिंग किट जैसी आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद हैं। लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
अस्पताल के पीएमओ नरेंद्र मेघवाल ने आमजन से अपील की है कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने और मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी है, ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी आवश्यक संसाधनों को सक्रिय रखा गया है। इसका उद्देश्य हीट स्ट्रोक जैसी आपातकालीन स्थितियों में तुरंत और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *