मुरादाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता:कर्मचारियों को कलावा बांधकर दिया धार्मिक आस्था का संदेश

मुरादाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता:कर्मचारियों को कलावा बांधकर दिया धार्मिक आस्था का संदेश

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उस समय हलचल बढ़ गई जब बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के एक लेंसकार्ट शोरूम पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के अचानक पहुंचने से शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हल्का तनाव का माहौल बन गया, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों से बातचीत की और उनके हाथों में कलावा बांधा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया। कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में शांतिपूर्वक सहयोग किया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में किसी प्रकार का विवाद या हंगामा नहीं हुआ। कुछ देर बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वहां से चले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *