बाबर मुदासिर का 6 जून को लखनऊ में लाइव परफॉर्मेंस:दयाल गेटवे में आयोजन, हर उम्र के लोगों को जोड़ने की होगी कोशिश

लखनऊ में 6 जून 2026 को एक विशेष संगीतमय शाम का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर के प्रसिद्ध गायक, रैपर और गीतकार बाबर मुदासिर राजधानी में लाइव प्रस्तुति देंगे। अपनी दमदार आवाज और सूफियाना अंदाज के लिए मशहूर बाबर मुदासिर देश-विदेश में लाखों संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं। यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए भावनाओं, प्रेम, उम्मीद और मानवीय रिश्तों से जुड़ी अनुभूतियों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। बाबर मुदासिर अपने कई लोकप्रिय और वायरल गीतों की प्रस्तुति देंगे, जिन्हें श्रोताओं ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया है। यादगार होती है प्रस्तुति जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वाले बाबर मुदासिर को उनकी प्रेरणादायक संगीत यात्रा और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए जाना जाता है। उनकी गायकी सीधे श्रोताओं से जुड़ती है और हर प्रस्तुति को यादगार बनाती है। आयोजकों के अनुसार, बाबर मुदासिर का संगीत हर उम्र और वर्ग के लोगों को जोड़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि यह केवल एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि संगीत, संस्कृति और एकता का उत्सव है। कार्यक्रम में दर्शकों को मधुर गीतों, ऊर्जावान प्रस्तुतियों और भावनात्मक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिंदगी रोशित… भी सुनाएंगे प्रशंसक बाबर मुदासिर को “वॉयस ऑफ द वैली” के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपनी भावपूर्ण गायकी और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुतियों से भारतीय संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई है। उनके चर्चित और वायरल गीतों में “गाह चौन पेवान”, “जिंदगी रोशित”, “हकीकत”, “दरिया”, “खौफ”, “तकदीर”, “पीरो”, “तूफान 2”, “प्यार नहीं देना” और “सूना सूना” शामिल हैं। इन गीतों ने डिजिटल संगीत मंचों पर व्यापक लोकप्रियता हासिल की है, जिससे बाबर कश्मीर की सबसे प्रभावशाली स्वतंत्र संगीत आवाजों में से एक बन गए हैं। अपनी कला के माध्यम से वे प्रेम, संस्कृति, संघर्ष, उम्मीद और मानवीय मूल्यों का संदेश देते हैं। पारंपरिक और आधुनिक संगीत के उनके शानदार मेल ने उन्हें पूरे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। कार्यक्रम से संबंधित विवरण इस प्रकार हैं:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *