हरदोई पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25,000 रुपये के इनामी आरोपी उत्तम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी टड़ियावां थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान हुई। इस संबंध में बीती 1 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी पर गिरोह बनाकर चोरी आदि अपराध करने का आरोप है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टड़ियावां पुलिस टीम ने हरदोई-सीतापुर मार्ग पर स्थित ग्राम गौराडांड़ा, मेडिकल कॉलेज के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से गैंगस्टर एक्ट में वांछित उत्तम को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी उत्तम सुंदर उर्फ सुरेंद्र का पुत्र है और वह जनपद हरदोई के थाना बघौली अंतर्गत ग्राम अंटवा का निवासी है। उसके खिलाफ 1 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उत्तम लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन, उपनिरीक्षक विक्रांत गौतम, कांस्टेबल दिलीप कुमार, विकास तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य और अश्वनी शामिल रहे। थानाध्यक्ष नें बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


