विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:भारत विकास परिषद की प्रगति शाखा ने एसडीएसएन स्कूल में किया आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:भारत विकास परिषद की प्रगति शाखा ने एसडीएसएन स्कूल में किया आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की प्रगति शाखा ने छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन पब्लिक स्कूल में एक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना था। इसका आयोजन शाखा की मुख्य संस्थापिका मंजू सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ – जीवन को खुशहाल बनाओ’ संदेश के साथ हुई। शाखा के पदाधिकारियों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता के बारे में सरल एवं रोचक भाषा में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मंजू सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए एक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक लघु फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गई। फिल्म के बाद एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गीतों के माध्यम से भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रकृति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया संस्थापक अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। गीत, फिल्म, प्रतियोगिता, शपथ और सम्मान समारोह से युक्त इस आयोजन ने बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन के.सी. पंत ने किया, जबकि मुकेश मल्होत्रा ने स्वागत भाषण दिया और प्रमोद कुमार रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शाखा की बीना त्रिवेदी, सुमति मिश्रा, सुधा द्विवेदी और कंचन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए गए और विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *