बेगूसराय में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट:दो भाइयों का घर जलकर राख, एक महिला झुलसी; कपड़ा, अनाज और कीमती सामान जलकर राख

बेगूसराय में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट:दो भाइयों का घर जलकर राख, एक महिला झुलसी; कपड़ा, अनाज और कीमती सामान जलकर राख

बेगूसराय के सलौना रेलवे स्टेशन के पास एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में दो परिवारों के आशियाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गईं। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पासवान टोला के रहने वाले राकेश पासवान के घर में सोमवार रात अचानक रेगुलेटर पाइप से गैस का रिसाव (लीकेज) होने लगा। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते या रिसाव को रोक पाते, तब तक गैस ने आग पकड़ ली। सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। आग की लपटों ने तुरंत रफ्तार पकड़ ली। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू राकेश के साथ-साथ उनके भाई रविन्द्र पासवान के घर को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे। अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन दल के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे आग को अन्य पड़ोसी घरों में फैलने से रोका जा सका। लेकिन तब तक दोनों भाई के घर पूरी तरह से जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। घर में रखा कपड़ा, घरेलू अनाज, बर्तन, नगदी और बिछावन पूरी तरह जल गया। महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है इस हादसे में रविन्द्र पासवान की पत्नी आग की चपेट में आने से झुलस गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय नगर पार्षद अभय कुमार प्रवीण ने पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सहायता राशि और उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग किया है। बेगूसराय के सलौना रेलवे स्टेशन के पास एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में दो परिवारों के आशियाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गईं। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पासवान टोला के रहने वाले राकेश पासवान के घर में सोमवार रात अचानक रेगुलेटर पाइप से गैस का रिसाव (लीकेज) होने लगा। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते या रिसाव को रोक पाते, तब तक गैस ने आग पकड़ ली। सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। आग की लपटों ने तुरंत रफ्तार पकड़ ली। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू राकेश के साथ-साथ उनके भाई रविन्द्र पासवान के घर को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे। अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन दल के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे आग को अन्य पड़ोसी घरों में फैलने से रोका जा सका। लेकिन तब तक दोनों भाई के घर पूरी तरह से जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। घर में रखा कपड़ा, घरेलू अनाज, बर्तन, नगदी और बिछावन पूरी तरह जल गया। महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है इस हादसे में रविन्द्र पासवान की पत्नी आग की चपेट में आने से झुलस गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय नगर पार्षद अभय कुमार प्रवीण ने पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सहायता राशि और उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *