सतना-चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक:24 वर्षीय युवक की मौत; अमिलिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से हादसा
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सतना-चित्रकूट मार्ग पर स्थित अमिलिया मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। मृतक की पहचान देशराज पिता रामनरेश रावत (24) के रूप…

