श्रीनाथजी के दरबार पहुंची ‘महाभारत’ की स्टारकास्ट:नाथद्वारा में ‘कृष्ण-द्रौपदी-दुर्योधन’ ने किए उत्थापन झांकी के दर्शन

श्रीनाथजी के दरबार पहुंची ‘महाभारत’ की स्टारकास्ट:नाथद्वारा में ‘कृष्ण-द्रौपदी-दुर्योधन’ ने किए उत्थापन झांकी के दर्शन

प्रसिद्ध धार्मिक धारावाहिक ‘महाभारत’ की स्टारकास्ट सोमवार को पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ नाथद्वारा पहुंची। कलाकारों ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए और धारावाहिक की सफलता व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर पहुंचने पर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित ने सभी कलाकारों की अगवानी कर उनका स्वागत किया। कृष्ण, द्रौपदी और दुर्योधन ने नवाया शीश धारावाहिक में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सौरभ राज जैन, दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अर्पित रांका, द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली पूजा शर्मा और अभिनेता मुकेश जोशी ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान कलाकारों का आध्यात्मिक अंदाज भी देखने को मिला। उत्थापन झांकी के किए दिव्य दर्शन पूरी टीम ने मंदिर में उत्थापन की झांकी के दिव्य दर्शन किए और प्रभु के चरणों में शीश नवाया। तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित ने कलाकारों को पुष्टिमार्ग की परंपराओं, सेवा-प्रणाली और श्रीनाथजी की महिमा के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने बताया यादगार अनुभव दर्शन के बाद कलाकारों ने अपने धारावाहिक की सफलता और समृद्धि के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में ‘महाभारत’ की स्टारकास्ट को देखकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी खासा उत्साह नजर आया। कलाकारों ने श्रीनाथजी के दर्शन को अपने जीवन का यादगार और अलौकिक अनुभव बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *