सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सतना-चित्रकूट मार्ग पर स्थित अमिलिया मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। मृतक की पहचान देशराज पिता रामनरेश रावत (24) के रूप में हुई, जो मिचकुरिन का निवासी था। पुलिस के अनुसार, देशराज सोमवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। अमिलिया मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। सिर में गंभीर चोट आई थी
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की पहचान की और उसके परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

