विंध्य में जातिगत आरक्षण पर चुप्पी के विरोध में प्रदर्शन:सवर्ण समाज ने नेताओं की अर्थी निकाली, सिर मुंडवाया,पिंडदान किया
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सवर्ण समाज ने अपने ही नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सीधी-रीवा मुख्य मार्ग पर सोन नदी के कोलदहा घाट पर सवर्ण समाज के लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से सवर्ण नेताओं की अर्थी निकाली। इसके बाद सिर मुंडवाकर कर विधि-विधान से पिंडदान और प्रतीकात्मक अंत्येष्टि संस्कार किया गया।…

