4 सितंबर को जन्माष्टमी है, इस मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे ही पट खुल जाएगा। रात 1 बजे तक कार्यक्रम होंगे। नॉनस्टॉप कीर्तन और भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए अभिषेक की व्यवस्था रहेगी। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे कोलकाता समेत विदेश से भी कई प्रकार के 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, क्योंकि इस बार फूल बंगला बनाया जा रहा है। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल इस्कॉन मंदिर के टेंपल मैनेजमेंट काउंसिल मेंबर राधा पति चरण दास ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे पहुंचकर उद्घाटन करेंगे। सीएम भी राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक करेंगे। वहीं, राज्यपाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो टेंपल हॉल में संबोधन करेंगे। पहली बार इस्कॉन पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मौजूद होंगे। जन्माष्टमी से पहले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक कीर्तन मेला चलेगा। इस्कॉन पटना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। 256 से अधिक व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया जाएगा रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद महाआरती होगी। भगवान की लीला का प्रदर्शन होगा। सहस्त्र नदियों के जल एवं पंचगव्य से 108 कलश से रात्रि में भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। 256 से अधिक व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया जाएगा। चारों वेदियों पर एक साथ विशेष महाआरती होगी। BSNL ऑफिस की ओर से भक्तों की एंट्री होगी। मंदिर परिसर में किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ अधिक होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है कि भक्त अंदर जाएंगे और दर्शन कर बाहर निकल जाएंगे। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर इस्कॉन टीएमसी के को चेयरमैन रमन मनोहर दास ने कहा कि पटना के जीपीओ गोलंबर से मंदिर के अंदर तक बैरिकेटिंग लगी रहेगी, ताकि भक्तों को सुगम दर्शन हो सके। श्रद्धालु कतार में आएंगे और भगवान का दर्शन करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं। भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूता की सुरक्षा की व्यवस्था का खुद करेंगे। अगले दिन 20000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को विख्यात गाथिका प्रिया मलिक की प्रस्तुति खास होगी। वे श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के फाउंडर आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस मनाया जाएगा। प्रभुपाद ने ही पूरी दुनिया में इस्कॉन की स्थापना किया था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। शनिवार 5 सितंबर को दोपहर बाद 20000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी है, इस मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे ही पट खुल जाएगा। रात 1 बजे तक कार्यक्रम होंगे। नॉनस्टॉप कीर्तन और भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए अभिषेक की व्यवस्था रहेगी। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे कोलकाता समेत विदेश से भी कई प्रकार के 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, क्योंकि इस बार फूल बंगला बनाया जा रहा है। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल इस्कॉन मंदिर के टेंपल मैनेजमेंट काउंसिल मेंबर राधा पति चरण दास ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे पहुंचकर उद्घाटन करेंगे। सीएम भी राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक करेंगे। वहीं, राज्यपाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो टेंपल हॉल में संबोधन करेंगे। पहली बार इस्कॉन पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मौजूद होंगे। जन्माष्टमी से पहले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक कीर्तन मेला चलेगा। इस्कॉन पटना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। 256 से अधिक व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया जाएगा रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद महाआरती होगी। भगवान की लीला का प्रदर्शन होगा। सहस्त्र नदियों के जल एवं पंचगव्य से 108 कलश से रात्रि में भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। 256 से अधिक व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया जाएगा। चारों वेदियों पर एक साथ विशेष महाआरती होगी। BSNL ऑफिस की ओर से भक्तों की एंट्री होगी। मंदिर परिसर में किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ अधिक होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है कि भक्त अंदर जाएंगे और दर्शन कर बाहर निकल जाएंगे। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर इस्कॉन टीएमसी के को चेयरमैन रमन मनोहर दास ने कहा कि पटना के जीपीओ गोलंबर से मंदिर के अंदर तक बैरिकेटिंग लगी रहेगी, ताकि भक्तों को सुगम दर्शन हो सके। श्रद्धालु कतार में आएंगे और भगवान का दर्शन करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं। भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूता की सुरक्षा की व्यवस्था का खुद करेंगे। अगले दिन 20000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को विख्यात गाथिका प्रिया मलिक की प्रस्तुति खास होगी। वे श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के फाउंडर आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस मनाया जाएगा। प्रभुपाद ने ही पूरी दुनिया में इस्कॉन की स्थापना किया था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। शनिवार 5 सितंबर को दोपहर बाद 20000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

