कर्ज का दबाव, बेरोजगारी और आखिरी कॉल की पड़ताल:भोपाल में 5 मौतों की गुत्थी उलझी, 15 दिन से बेरोजगार था नरेंद्र; देखें कमरे के अंदर की तस्वीरें…

कर्ज का दबाव, बेरोजगारी और आखिरी कॉल की पड़ताल:भोपाल में 5 मौतों की गुत्थी उलझी, 15 दिन से बेरोजगार था नरेंद्र; देखें कमरे के अंदर की तस्वीरें…

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या और परिवार के मुखिया नरेंद्र की मौत के मामले में जांच की दिशा अब कर्ज, बेरोजगारी और आखिरी बातचीत पर केंद्रित है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि नरेंद्र कर्ज में था और पिछले 10-15 दिनों से बेरोजगार था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उस पर कितना कर्ज था, उसने किन लोगों या संस्थाओं से पैसा लिया था और घर से निकलने से पहले उसकी किससे बातचीत हुई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र आष्टा के पास एक रिसोर्ट में शेफ था। इससे पहले उसका छोटा रेस्टोरेंट भी था, जो बंद हो चुका था। दैनिक भास्कर के पास कमरे में बिस्तर पर पड़े हुए शव के वीडियो भी हैं। बिस्तर पर मिले चारों शव, गले और सिर पर चोट के निशान मामले में सामने आए वीडियो में घर के अंदर बिस्तर पर खून फैला दिखाई दे रहा है। इसी बिस्तर पर एक बच्ची और उसकी दादी के शव मिले। दूसरे वीडियो में मां और मासूम बच्चे के शव दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों शव सोने की स्थिति में मिले थे। उनके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं, जबकि सिर पर भी चोटें मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि धारदार हथियार के साथ किसी हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से भी हमला किया गया। हथौड़े जैसी वस्तु के इस्तेमाल की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। चोटों और हथियारों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। सुबह 8:50 बजे बुलेट लेकर घर से निकला नरेंद्र एसीपी निशातपुरा शशांक जैन के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में नरेंद्र सुबह करीब 8:50 बजे बुलेट लेकर घर से निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस उसके घर से निकलने के बाद के रास्ते और रेलवे ट्रैक तक पहुंचने के घटनाक्रम की जांच कर रही है। रेलवे ट्रैक पर नरेंद्र का शव मिलने की सूचना पहले परिजनों तक पहुंची थी। इसके बाद एक रिश्तेदार घर पहुंचा। दरवाजा नहीं खुलने और फोन रिसीव नहीं होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो चार लोगों के शव मिले। देखिए कमरे के अंदर की दर्दनाक 2 तस्वीरें… चश्मदीद नहीं, कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे सुराग परिवार के चारों सदस्यों की मौत के कारण घर के अंदर का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। पुलिस नरेंद्र की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल फोन और आखिरी बातचीत की जानकारी जुटा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि घर से निकलने से पहले उसने किससे बात की थी और क्या किसी को कोई संदेश या संकेत दिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है। वारदात की रात और सुबह के बीच की कड़ियां जोड़ रही पुलिस पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र के सुबह 8:50 बजे घर से निकलने की पुष्टि हुई है, लेकिन घर के अंदर घटनाक्रम कब और कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों की प्रकृति और मौत के समय से जुड़े तथ्य सामने आने की उम्मीद है। कर्ज की रकम और लेनदेन की जांच परिजनों ने नरेंद्र पर कर्ज होने की जानकारी दी है, लेकिन कर्ज की कुल रकम और उसने कहां से पैसा लिया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच करेगी। कर्ज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस चारों हत्याओं और नरेंद्र की मौत के पीछे का घटनाक्रम स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… मां-पत्नी, 2 बच्चों की गला काटकर हत्या…फिर ट्रेन से कटा भोपाल के मालीखेड़ी में सोमवार को असिस्टेंट लोको पायलट के किराए के घर में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। सभी के गले कटे हुए थे। वहीं, घर के बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। शक है कि युवक ने पहले सभी की हत्या की, इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *