मुजफ्फरपुर में बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। टक्कर के बाद बस महिल के ऊपर से गुजर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस की रफ्तार करीब 50 किमी प्रतिघंटे की होगी। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। दूसरी तरफ मां की मौत देखकर बेटा मो. मुन्ना (23) सदमे में आ गया। हादसे में मुन्ना को भी हल्की चोट लगी है। मृतका कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तशरफ बेगम (55) है। जो बेटे के साथ बसैठा में किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के पास की है। मेरे संभलने से पहले मां की मौत हो गई मृतका के बेटे मो. मुन्ना (23) का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि जब तक मैं संभल पाता, बेकाबू बस मां को रौंद चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस की तलाश में जुट गई है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि बैरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना के बाद फरार हुई ‘राज बस सर्विस’ की बस और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। टक्कर के बाद बस महिल के ऊपर से गुजर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस की रफ्तार करीब 50 किमी प्रतिघंटे की होगी। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। दूसरी तरफ मां की मौत देखकर बेटा मो. मुन्ना (23) सदमे में आ गया। हादसे में मुन्ना को भी हल्की चोट लगी है। मृतका कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तशरफ बेगम (55) है। जो बेटे के साथ बसैठा में किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के पास की है। मेरे संभलने से पहले मां की मौत हो गई मृतका के बेटे मो. मुन्ना (23) का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि जब तक मैं संभल पाता, बेकाबू बस मां को रौंद चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस की तलाश में जुट गई है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि बैरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना के बाद फरार हुई ‘राज बस सर्विस’ की बस और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

