सांसद के आवास पर हमला, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन:फतेहपुर डीएम को दिया लेटर, भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

सांसद के आवास पर हमला, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन:फतेहपुर डीएम को दिया लेटर, भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर कथित हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना 18 अप्रैल 2026 को कानपुर के दामोदर नगर, थाना नौबस्ता स्थित सांसद के आवास पर हुई थी। उस समय सांसद नरेश उत्तम पटेल घर पर मौजूद नहीं थे और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी उत्तम अकेली थीं। आरोप है कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर नारेबाजी की और अभद्रता की। अधिवक्ताओं के अनुसार, महिला कार्यकर्ताओं ने गेट पर धक्का-मुक्की की, नेम प्लेट तोड़ दी और सांसद के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही। अधिवक्ताओं ने इस घटना को लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर हमला बताया। उन्होंने दोषी महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही, अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। इस प्रदर्शन के दौरान बाबू सिंह एडवोकेट, वसीम अंसारी, कमरुद्दीन खान, एहसान खान, आसिफ मकसूद, कृष्ण पाल वर्मा, श्रीराम पटेल, रणजीत सिंह मौर्य, बाबूलाल करुणाकर, अरविंद पासवान, मोहम्मद आसिफ, सुरेश यादव, शशिकांत वर्मा, शकील सिद्दीकी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *