गर्मी बढ़ते ही बिजली कंपनी और भाजपा में तनातनी शुरू:सुभाषपुरा में पहुंची बीकेईएसएल कंपनी पर नाराज हुए भाजपा नेता हाडला, 8 घंटे नहीं थी बिजली

गर्मी बढ़ते ही बिजली कंपनी और भाजपा में तनातनी शुरू:सुभाषपुरा में पहुंची बीकेईएसएल कंपनी पर नाराज हुए भाजपा नेता हाडला, 8 घंटे नहीं थी बिजली

बीकानेर शहर के अमरसिंहपुरा और सुभाषपुरा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने पहुंची बीकेईएसएल की टीम को शनिवार को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला ने भी बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष जताया। स्थिति ऐसी बनी कि कंपनी की टीम बिना काम किए वापस लौट गई। भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बदहाल है। एक दिन पहले ही सुभाषपुरा इलाके में करीब आठ घंटे तक बिजली कटौती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के कारण क्षेत्रवासी उन्हें फोन कर अपनी समस्या बता रहे हैं। ऑपरेशन से उठे हैं नेता हाडला स्वयं अभी ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। शनिवार को वो बिजली कंपनी की टीम के पहुंचने पर नाराज हुए तब भी उनके एक हाथ में कैथेटर था। उनका कहना है कि इतना बीमार होने के बाद भी लोग उनके पास समस्या लेकर आते हैं तो फिल्ड में उतरना पड़ता है। बिजली कंपनी की कार्य शेली ठीक नहीं है। बिजली आपूर्ति सुधारने पहुंचे थे : बीकेईएसएल वहीं, बीकेईएसएल का कहना है कि उसकी टीम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए पहुंची थी। कंपनी के अनुसार, ढीले तार बदलने, कटी हुई सर्विस केबल की जगह नई केबल लगाने और टेम्पर्ड मीटर बदलने जैसे कार्य प्रस्तावित थे, ताकि गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके। कंपनी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि स्थानीय नेता ने लोगों को उकसाने का प्रयास किया, जिसके चलते टीम काम शुरू नहीं कर सकी। अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों को समझाने के बाद जनहित में नेटवर्क सुधार का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। ओवरलोड से बढ़ी परेशानी शहर के कई इलाकों में बढ़ते बिजली लोड और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण बिजली कटौती की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके साथ ही आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जवाहर नगर क्षेत्र में एमएम ग्राउंड के पीछे हाल ही में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण नीचे पड़े कचरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे पूरी रात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे बिजली बहाल हो सकी। इसी प्रकार अंत्योदय नगर में भी मौजूदा ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने वहां उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *