IPL Satta in Jhansi: झांसी में आईपीएल सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक अकाउंट के पासबुक मिले हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, लाखों रुपए की नगदी, क्वाइंस बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अभियुक्तों के पास से 25 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की गई है। पूछताछ में और भी कई अहम जानकारियां मिली है। जिन पर छानबीन की जा रही है। पिछले दो हफ्तों में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों से जुड़े 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से करोड़ों रुपए के कॉइंस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों आगे और पीछे कौन है। इसकी भी जानकारी की जा रही है। मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है।
एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक में अकाउंट
उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते से 1255963 रुपए, एक्सिस बैंक के खाते से 1148644 रुपए और एचडीएफसी बैंक से 114866 रुपए फ्रीज कराए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त admin.1xbets247.com के नाम से वेबसाइट चलाते थे। पिछले दो हफ्तों में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से करोड़ों रुपए के कॉइंस बरामद किए गए हैं।
तीन गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि थाना प्रेम नगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब निरंजन, दिलीप सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है। जो एक वेबसाइट चलाते हैं। निरंजन वेबसाइट का एडमिन था। तीनों के खातों से 25 लाख 51 हजार 492 रुपए फ्रीज कराए गए हैं। इनके साथ और कौन-कौन लोग हैं? इसकी भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही 27527 रुपए के क्वाइंस भी बरामद किए गए हैं।
क्या कहते हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दो हफ्ते में 27 आईपीएल सट्टा खिलाने वालों को पकड़ा गया है। 16 करोड़ 30 लाख 99 हजार 628 मूल्य के क्वाइंस बरामद किया गया है। इस मौके पर 3 लाख 81 हजार 110 रुपए नगद भी बरामद किया गया है। संगठित गिरोह के खिलाफ आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। ऐसे लोग चाहे जो भी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में काफी इनपुट मिले हैं। मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। जिनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


