एपल, गूगल व जेबीएल बना रहे नए दौर के ईयरबड्स:40 भाषाओं में ट्रांसलेशन, हार्ट रेट भी ट्रेक कर रहे हैं

एपल, गूगल व जेबीएल बना रहे नए दौर के ईयरबड्स:40 भाषाओं में ट्रांसलेशन, हार्ट रेट भी ट्रेक कर रहे हैं

नए दौर के हेडफोन्स तेजी से पर्सनल असिस्टेंट में बदल रहे हैं। ये आपके आसपास के माहौल को समझते हैं, बातचीत को प्रोसेस करते हैं, सेहत से जुड़े संकेत पकड़ते हैं और रियल टाइम में फैसले लेते हैं। पहले हेडफोन का काम था साउंड आउटपुट देना। अब इनमें एआई, सेंसर और मशीन लर्निंग जुड़ चुके हैं। एडाप्टिव नॉइज कैंसलेशन, वॉइस कमांड और लाइव ट्रांसक्रिप्शन, हार्ट रेट, बॉडी टेम्परेचर ट्रैकिंग और लोकेशन व एक्टिविटी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स आ गए हैं। इस तरह काम करते हैं एआई हेडफोन एआई हेडफोन्स में लगे माइक्रोफोन, सेंसर और एआई सिस्टम आपके आसपास की जानकारी समझते रहते हैं। जैसे आप क्या सुन रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं, आसपास कितना शोर है या आप कहां मौजूद हैं। यह डेटा तुरंत प्रोसेस होता है। छोटे और तेज फैसले, जैसे आवाज कम-ज्यादा करना या बैकग्राउंड नॉइज हटाना, एआई खुद लेता है। एपल-गूगल बना रहे डिवाइस एपल एयरपॉड्स प्रो – यह ट्रांसपेरेंसी और नॉइज को खुद बैलेंस करता है। जैसे ही बोलना शुरू करते हैं, म्यूजिक धीमा हो जाता है। कीमत – 25900 रु. पिक्सल बड्स प्रो 2 – इसमें 40 अलग-अलग भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन है। वॉइस कमांड से काम होता है। शोर के हिसाब से ऑडियो बदलता है। कीमत- 22,900 रु. जेबीएल लाइव बीम 3 – ऑडियो के साथ फिटनेस और एक्टिव यूजर्स पर फोकस करता है। इसमें 6 माइक हैं। जरूरत पड़ने पर बाहर की आवाज सुन सकते हैं। कीमत- 11,999 रु. सैमसंग गैलेक्सी बड्स-3 प्रो सायरन-ट्रैफिक जैसी जरूरी आवाजों को आने देता है, अनावश्यक शोर को ब्लॉक करता है। कीमत- 19,999 रु. बीट्स पावरबीट्स प्रो 2 – इनमें PPG सेंसर लगे हैं, जो हार्ट रेट मापते हैं। वर्कआउट के दौरान इनकी हार्ट रेट ट्रैकिंग काफी सटीक मानी जा रही है, यहां तक कि कुछ मामलों में स्मार्टवॉच के बराबर। कीमत- 29900 रु. एआई हेडफोन की चार खूबियां इंटेलिजेंट नॉइज मैनेजमेंट भीड़ में भी सामने वाले व्यक्ति की आवाज साफ सुनाई देती है। रियल टाइम ट्रांसलेशन अब दो भाषाओं के लोगों के बीच लाइव ट्रांसलेशन कर सकते हैं। हिंदी में बोलें, सामने वाला अपनी भाषा में सुने। एडाप्टिव ऑडियो पर्सनलाइजेशन AI आपके कान के आकार के हिसाब से साउंड प्रोफाइल बदलता है। हेल्थ और प्रोडक्टिविटी ट्रैकिंग हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी सिग्नल्स का एनालिसिस और मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन करते हैं, इन्हें नोट्स में बदलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *