कबरीबाद हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़ के आरोप में सौरभ कुमार जेल भेजा गया

कबरीबाद हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़ के आरोप में सौरभ कुमार जेल भेजा गया

गिरिडीह के सीसीएल कबरीबाद क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 112/26 में नामजद आरोपी सौरभ कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव के अनुसार, यह मामला सीसीएल कबरीबाद क्रशर के पास स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए हिंसक विवाद से जुड़ा है। इस घटना में खण्डीहा निवासी दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिलीप दास की मौत के बाद मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सीसीएल कबरीबाद के सुरक्षा इंचार्ज गुडगु राम सागर और सीसीएल गार्ड अख्तर रजा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था दिलीप दास की मौत के बाद 6 मई को प्रदर्शनकारियों ने सदर अस्पताल से शव को स्ट्रेचर पर रखकर शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए सीसीएल कबरीबाद माइंस तक ले गए। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तत्कालीन साइबर डीएसपी आबिद खान और नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता का पुत्र है और सीतलपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरिडीह के सीसीएल कबरीबाद क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 112/26 में नामजद आरोपी सौरभ कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव के अनुसार, यह मामला सीसीएल कबरीबाद क्रशर के पास स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए हिंसक विवाद से जुड़ा है। इस घटना में खण्डीहा निवासी दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिलीप दास की मौत के बाद मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सीसीएल कबरीबाद के सुरक्षा इंचार्ज गुडगु राम सागर और सीसीएल गार्ड अख्तर रजा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था दिलीप दास की मौत के बाद 6 मई को प्रदर्शनकारियों ने सदर अस्पताल से शव को स्ट्रेचर पर रखकर शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए सीसीएल कबरीबाद माइंस तक ले गए। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तत्कालीन साइबर डीएसपी आबिद खान और नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता का पुत्र है और सीतलपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *