उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि दो महीने में राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मोबाइल दिया जाएगा। इससे पोषण ट्रैकर पर बच्चों का डाटा अपलोड हो सकेगा। दिव्यांग बच्चों की भी मॉनिटरिंग हो सकेगी। वे शुक्रवार को आईसीडीएस निदेशालय की ओर से ज्ञान भवन में पोषण पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में प्रारंभिक बाल विकास प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है, जिसमें पोषण सुधार से लेकर विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने हमारे बच्चे, हमारा परिवार नाम से व्हाट्सएप कम्युनिटी चैनल का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से पोषण, देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और मस्तिष्क विकास से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचेगी।
समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा-2026 के दौरान पूरे बिहार में लगभग 71 लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं। पोषण माह-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद बिहार ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया था। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि दो महीने में राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मोबाइल दिया जाएगा। इससे पोषण ट्रैकर पर बच्चों का डाटा अपलोड हो सकेगा। दिव्यांग बच्चों की भी मॉनिटरिंग हो सकेगी। वे शुक्रवार को आईसीडीएस निदेशालय की ओर से ज्ञान भवन में पोषण पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में प्रारंभिक बाल विकास प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है, जिसमें पोषण सुधार से लेकर विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने हमारे बच्चे, हमारा परिवार नाम से व्हाट्सएप कम्युनिटी चैनल का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से पोषण, देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और मस्तिष्क विकास से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचेगी।
समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा-2026 के दौरान पूरे बिहार में लगभग 71 लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं। पोषण माह-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद बिहार ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया था।


