स्नातक पंचम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण प्रारंभ

सिटी रिपोर्टर|मोतिहारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्नातक सीबीसीएस पंचम सेमेस्टर सत्र 2023–27 की परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। मुंशी सिंह महाविद्यालय को एसआरएपी कॉलेज चकिया, मोतिहारी डिग्री इवनिंग कॉलेज, केएसआरएन डिग्री कॉलेज मठिया और एसएनएसआरएनएस डिग्री कॉलेज केसरिया के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन मुंशी सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मेजर ग्रुप-ए के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, अंग्रेजी और रसायन शास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 635 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में मेजर ग्रुप बी के अंतर्गत भूगोल, एकाउंट्स, अर्थशास्त्र, उर्दू, बॉटनी और संस्कृत विषयों की परीक्षा हुई। सिटी रिपोर्टर|मोतिहारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्नातक सीबीसीएस पंचम सेमेस्टर सत्र 2023–27 की परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। मुंशी सिंह महाविद्यालय को एसआरएपी कॉलेज चकिया, मोतिहारी डिग्री इवनिंग कॉलेज, केएसआरएन डिग्री कॉलेज मठिया और एसएनएसआरएनएस डिग्री कॉलेज केसरिया के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन मुंशी सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मेजर ग्रुप-ए के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, अंग्रेजी और रसायन शास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 635 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में मेजर ग्रुप बी के अंतर्गत भूगोल, एकाउंट्स, अर्थशास्त्र, उर्दू, बॉटनी और संस्कृत विषयों की परीक्षा हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *