अनंत सिंह का जानी दुश्मन भोला गुजरात से अरेस्ट:मर्डर की प्लानिंग का बाहुबली का आडियो हुआ था वायरल; AK-47 बरामदगी- विधायकी जाने की पूरी कहानी

अनंत सिंह का जानी दुश्मन भोला गुजरात से अरेस्ट:मर्डर की प्लानिंग का बाहुबली का आडियो हुआ था वायरल; AK-47 बरामदगी- विधायकी जाने की पूरी कहानी

बिहार के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को CBI ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना जिले के पंडारक का रहने वाला भोला सिंह अपना बदलकर गौतम और अमित शर्मा बनकर वहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े 12 साल पुराने मामले में हुई है। भोला सिंह एक वक्त में CRPF का जवान था। उसके बाद वो जुर्म की दुनिया में आया। जदयू विधायक अनंत सिंह से दोस्ती और अदावत के किस्से किसी छिपे नहीं हैं। ये वही भोला सिंह है, जिस पर विवेका पहलवान संजय सिंह की हत्या का भी आरोप है। भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में ही अनंत सिंह के पैतृक आवास में 2019 में रेड हुई थी, पुलिस ने दावा किया था उनके घर से AK-47 बरामद होने का दावा किया था। इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। अब जानिए अनंत सिंह और भोला सिंह की अदावत की कहानी भोला सिंह जुर्म की दुनिया में आने से पहले CPRF का जवान था। उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ले रखी है। नौकरी छोड़कर उसने अनंत सिंह के साथ एनटीपीसी में ठेकेदारी करता था। भोला सिंह एक वक्त में अनंत सिंह की परछाईं बनकर साथ रहता था। 2008 में विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या हुई। इसका आरोप भोला सिंह पर लगा। उस वक्त भोला सिंह अनंत सिंह का काफी करीबी था। 2 करोड़ के लिए अनंत-भोला सिंह बने जानी दुश्मन 2010 में अनंत सिंह और भोला सिंह के बीच दो करोड़ रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। 30 दिसंबर 2013 को पटना के पश्चिमी आनंदपुरी में गैंगवार में कुख्यात राजीव सिंह की हत्या हुई थी। राजीव सिंह अनंत सिंह के खास बताए जाते थे। हत्या का आरोप भोला सिंह पर लगा था। इस मामले में भोला के एक सहयोगी को कारबाईन के साथ पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद अनंत और भोला सिंह आमने-सामने हो गए। 2019 में अनंत सिंह का ऑडियो हुआ था वायरल 2019 में अनंत सिंह का एक और ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में भोला सिंह और उनके भाई मुकेश सिंह की हत्या की सुपारी देते और साजिश रचते हुए सुना गया था। बात बढ़ी तो सितंबर 2019 में फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट ने पुष्टि की थी कि वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज विधायक अनंत सिंह की ही थी। इस ऑडियो के आधार पर पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज की थी। AK-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने का पुलिस ने किया था दावा इसी मामले में पुलिस 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। पुलिस ने दावा किया था कि अनंत सिंह के घर से AK-47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। तत्कालीन बाढ़ ASP लिपि सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई थी। उस समय अनंत सिंह आरजेडी के विधायक थे। अनंत सिंह ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया और इसे राजनीतिक साजिश बताया था, उनका कहना था कि हथियार पुलिस द्वारा प्लांट किए गए थे। अनंत सिंह को 10 साल की हुई थी सजा जून 2022 में पटना की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार देते हुए 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सजा के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।अगस्त 2024 में पटना हाई कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में अनंत सिंह को इस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया। अदालत ने माना कि पुलिस यह साबित करने में विफल रही कि बरामद हथियार अनंत सिंह के ही थे। कुख्यात भोल सिंह पर पुलिस वाले के मर्डर का आरोप पंडारक निवासी भोला सिंह ने करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अपराध की दुनिया में आने से पहले CRPF में कमांडो की ट्रेनिंग ली थी। कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भोला पुलिस और दुश्मनों से बचने के लिए फरार हो गया। पुलिस ने उसे और उसके भाई मुकेश सिंह को भगोड़ा घोषित करते हुए 3 लाख का इनाम रखा था। हालांकि उसके भाई मुकेश सिंह ने सरेंडर कर जमानत ले ली थी। भोला सिंह बिहार के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 11 मामले दर्ज है। 2021 में पंडारक पूर्वी से जीते मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाना के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामले में भी भोला सिंह का नाम सामने आया था।
जेल में अदावत दोस्ती में बदली विधानसभा चुनाव के पहले मुकेश सिंह और अनंत सिंह की मुलाकात जेल में हुई थी। वहीं से दोनो फिर साथ आए आ गए। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने मोकामा में रोड शो किया था। इस दौरान मुकेश सिंह ने अनंत सिंह के स्वागत में खड़े दिखे थे। मुकेश सिंह कुख्यात भोला सिंह के भाई हैं। मुकेश की पत्नी पंडारक पश्चिमी पंचायत की मुखिया हैं। अनंत और मुकेश की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी कि अनंत और भोला सिंह की दुश्मनी खत्म हो गई है। बिहार के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को CBI ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना जिले के पंडारक का रहने वाला भोला सिंह अपना बदलकर गौतम और अमित शर्मा बनकर वहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े 12 साल पुराने मामले में हुई है। भोला सिंह एक वक्त में CRPF का जवान था। उसके बाद वो जुर्म की दुनिया में आया। जदयू विधायक अनंत सिंह से दोस्ती और अदावत के किस्से किसी छिपे नहीं हैं। ये वही भोला सिंह है, जिस पर विवेका पहलवान संजय सिंह की हत्या का भी आरोप है। भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में ही अनंत सिंह के पैतृक आवास में 2019 में रेड हुई थी, पुलिस ने दावा किया था उनके घर से AK-47 बरामद होने का दावा किया था। इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। अब जानिए अनंत सिंह और भोला सिंह की अदावत की कहानी भोला सिंह जुर्म की दुनिया में आने से पहले CPRF का जवान था। उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ले रखी है। नौकरी छोड़कर उसने अनंत सिंह के साथ एनटीपीसी में ठेकेदारी करता था। भोला सिंह एक वक्त में अनंत सिंह की परछाईं बनकर साथ रहता था। 2008 में विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या हुई। इसका आरोप भोला सिंह पर लगा। उस वक्त भोला सिंह अनंत सिंह का काफी करीबी था। 2 करोड़ के लिए अनंत-भोला सिंह बने जानी दुश्मन 2010 में अनंत सिंह और भोला सिंह के बीच दो करोड़ रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। 30 दिसंबर 2013 को पटना के पश्चिमी आनंदपुरी में गैंगवार में कुख्यात राजीव सिंह की हत्या हुई थी। राजीव सिंह अनंत सिंह के खास बताए जाते थे। हत्या का आरोप भोला सिंह पर लगा था। इस मामले में भोला के एक सहयोगी को कारबाईन के साथ पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद अनंत और भोला सिंह आमने-सामने हो गए। 2019 में अनंत सिंह का ऑडियो हुआ था वायरल 2019 में अनंत सिंह का एक और ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में भोला सिंह और उनके भाई मुकेश सिंह की हत्या की सुपारी देते और साजिश रचते हुए सुना गया था। बात बढ़ी तो सितंबर 2019 में फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट ने पुष्टि की थी कि वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज विधायक अनंत सिंह की ही थी। इस ऑडियो के आधार पर पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज की थी। AK-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने का पुलिस ने किया था दावा इसी मामले में पुलिस 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। पुलिस ने दावा किया था कि अनंत सिंह के घर से AK-47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। तत्कालीन बाढ़ ASP लिपि सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई थी। उस समय अनंत सिंह आरजेडी के विधायक थे। अनंत सिंह ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया और इसे राजनीतिक साजिश बताया था, उनका कहना था कि हथियार पुलिस द्वारा प्लांट किए गए थे। अनंत सिंह को 10 साल की हुई थी सजा जून 2022 में पटना की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार देते हुए 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सजा के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।अगस्त 2024 में पटना हाई कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में अनंत सिंह को इस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया। अदालत ने माना कि पुलिस यह साबित करने में विफल रही कि बरामद हथियार अनंत सिंह के ही थे। कुख्यात भोल सिंह पर पुलिस वाले के मर्डर का आरोप पंडारक निवासी भोला सिंह ने करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अपराध की दुनिया में आने से पहले CRPF में कमांडो की ट्रेनिंग ली थी। कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भोला पुलिस और दुश्मनों से बचने के लिए फरार हो गया। पुलिस ने उसे और उसके भाई मुकेश सिंह को भगोड़ा घोषित करते हुए 3 लाख का इनाम रखा था। हालांकि उसके भाई मुकेश सिंह ने सरेंडर कर जमानत ले ली थी। भोला सिंह बिहार के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 11 मामले दर्ज है। 2021 में पंडारक पूर्वी से जीते मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाना के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामले में भी भोला सिंह का नाम सामने आया था।
जेल में अदावत दोस्ती में बदली विधानसभा चुनाव के पहले मुकेश सिंह और अनंत सिंह की मुलाकात जेल में हुई थी। वहीं से दोनो फिर साथ आए आ गए। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने मोकामा में रोड शो किया था। इस दौरान मुकेश सिंह ने अनंत सिंह के स्वागत में खड़े दिखे थे। मुकेश सिंह कुख्यात भोला सिंह के भाई हैं। मुकेश की पत्नी पंडारक पश्चिमी पंचायत की मुखिया हैं। अनंत और मुकेश की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी कि अनंत और भोला सिंह की दुश्मनी खत्म हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *