नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत:दरभंगा में नहाते समय हादसा; घटनास्थल से 3KM दूर मिला शव

नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत:दरभंगा में नहाते समय हादसा; घटनास्थल से 3KM दूर मिला शव

दरभंगा में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूब गया। इसका शव शनिवार को घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे बरामद किया गया। घटना एपीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हायाघाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 की है। मृतक की पहचान वार्ड-10 निवासी अमृत सहनी के 12 साल के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय कुमार शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ घर के सामने बहने वाली नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय स्तर पर नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन शुक्रवार को उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे उसका शव बरामद हुआ। मृतक की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और विजय सबसे बड़ा था। स्कूल से लौटने के बाद विजय अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। मुआवजा राशि देने का होगा प्रयास अंचल कर्मी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा सहायता राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एपीएम प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दरभंगा में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूब गया। इसका शव शनिवार को घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे बरामद किया गया। घटना एपीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हायाघाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 की है। मृतक की पहचान वार्ड-10 निवासी अमृत सहनी के 12 साल के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय कुमार शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ घर के सामने बहने वाली नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय स्तर पर नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन शुक्रवार को उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे उसका शव बरामद हुआ। मृतक की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और विजय सबसे बड़ा था। स्कूल से लौटने के बाद विजय अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। मुआवजा राशि देने का होगा प्रयास अंचल कर्मी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा सहायता राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एपीएम प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *