अबोहर में स्वर्णकार की दुकान में चोरी का प्रयास:शटर का सेंटर लॉक न टूटने से चोर हुए असफल, इससे पहले दो बार हो चुकी है वारदात

अबोहर में स्वर्णकार की दुकान में चोरी का प्रयास:शटर का सेंटर लॉक न टूटने से चोर हुए असफल, इससे पहले दो बार हो चुकी है वारदात

फाजिल्का जिले के अबोहर उपमंडल के अजीमगढ क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक स्वर्णकार की दुकान में चोरी का प्रयास किया। हालांकि, दुकान का सेंटर लॉक न टूटने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके, जिससे स्वर्णकार का लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया।सुबह पड़ोसियों ने स्वर्णकार को उसके शटर के ताले टूटे होने की सूचना दी। दुकानदार ने तुरंत सिटी टू पुलिस को घटना की सूचना दी। गणपति ज्वैलर्स के संचालक राकेश सोनी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें पड़ोसियों से दुकान के साइड वाले शटर के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने साइड की गली में लगे शटर को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे सेंटर लॉक को नहीं तोड़ पाए। सोनी ने बताया कि उन्होंने पहले ही दुकान के भीतर सेंटर लॉक के साथ थोड़ी ऊंची दीवार बनवा रखी है। दुकान में चोरी का तीसरा प्रयास राकेश सोनी के अनुसार, यह उनकी दुकान पर चोरी का तीसरा प्रयास था। पिछली घटनाओं के बाद उन्होंने दुकान के भीतर शटर के साथ दीवार बनवाई थी और सुरक्षा के लिए कैमरे भी लगवाए थे। उन्होंने बताया कि यदि शटर टूट जाता तो अलमारी में रखा लाखों रुपये का सोना चोरी हो सकता था, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान होता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *