अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार प्रतापगढ़ पहुंची:सांसद-विधायक ने स्वागत कर ट्रेन को आगे रवाना किया

अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार प्रतापगढ़ पहुंची:सांसद-विधायक ने स्वागत कर ट्रेन को आगे रवाना किया

अयोध्या से मुंबई के बीच शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार को पहली बार मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आगमन पर राजनीतिक माहौल गरमा गया, जहां स्वागत के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। स्टेशन पर सपा सांसद एसपी सिंह पटेल और भाजपा के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच नारेबाजी बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। शाम करीब 8 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंची। सांसद और विधायक ने ट्रेन का स्वागत किया और उसे आगे के लिए रवाना किया। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने बताया कि प्रतापगढ़ के बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से उन्हें सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। पहले लोगों को प्रयागराज जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी।अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रतापगढ़ से होकर गुजरने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *