दरभंगा में आरओबी निर्माण को लेकर निगम ने हटाया अतिक्रमण:सड़क किनारे अवैध कब्जों को बुलडोजर से तोड़ा, अधिकारी बोले- लगातार जारी रहेगा कैंपेन

दरभंगा में आरओबी निर्माण को लेकर निगम ने हटाया अतिक्रमण:सड़क किनारे अवैध कब्जों को बुलडोजर से तोड़ा, अधिकारी बोले- लगातार जारी रहेगा कैंपेन

दरभंगा में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सदर अनुमंडल क्षेत्र के बाघ मोड़ से बेला मोड़ होते हुए कबाबा गुमटी तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार ने किया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पूरे इलाके का निरीक्षण कर पहले से चिन्हित अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को पूरी तरह खाली कराया। अभियान के दौरान बुलडोजर और ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। आरओबी, जाम की समस्या खत्म करने के लिए चलाया अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रशासन ने यह भी बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस और चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सदर अनुमंडल क्षेत्र के बाघ मोड़ से बेला मोड़ होते हुए कबाबा गुमटी तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार ने किया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पूरे इलाके का निरीक्षण कर पहले से चिन्हित अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को पूरी तरह खाली कराया। अभियान के दौरान बुलडोजर और ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। आरओबी, जाम की समस्या खत्म करने के लिए चलाया अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रशासन ने यह भी बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस और चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *