शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 150 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 117 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। अधिकारी ने कहा कि हिंदू बूथ पर बीजेती जीत रही है। अधिकारी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ हैं। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है। यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की सियासत में बड़ा उलटफेर, Actor Vijay की TVK ने शुरुआती रुझानों में DMK-AIADMK को पछाड़ा
भाबानीपुर में ममता बनर्जी पिछड़ रही हैं
पश्चिम बंगाल के भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी से शुरुआती रुझानों के अनुसार पिछड़ रही हैं।


