शिकायतों के निस्तारण में अमेठी पुलिस प्रदेश में अव्वल:आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार सातवीं बार मिला पहला स्थान

शिकायतों के निस्तारण में अमेठी पुलिस प्रदेश में अव्वल:आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार सातवीं बार मिला पहला स्थान

अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ शिकायतों के निस्तारण में भी अमेठी पुलिस ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आईजीआरएस मासिक रैंकिंग माह अप्रैल 2026 में जनपद अमेठी पुलिस को लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस बार अमेठी पुलिस ने 100% अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण और प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक चंद्रशेखर के नेतृत्व में मिली है। थानों में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण तथा शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन जनपद के थानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की जा रही है। उनके प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद अमेठी पुलिस को यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनपद के थानों में आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *