औरंगाबाद में आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट:बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, 21 मई तक जिले में हीटवेव का खतरा नहीं

औरंगाबाद में आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट:बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, 21 मई तक जिले में हीटवेव का खतरा नहीं

औरंगाबाद सहित बिहार के कई जिलों में लगातार आंधी, बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पिछले दिनों तेज धूप और उमस के बीच अचानक हुई बारिश से परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी कुटुंबा प्रखंड में अचानक तेज धूप के बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 16 मई यानी आज के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अनियमितता मौसम वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे ने बताया कि वर्तमान मौसम में दिख रही अनियमितता जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है। अभी एक-दो दिन तक मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। 17 से 19 मई तक मौसम सामान्य रहने और बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 और 21 मई को फिर से हल्की बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को खुले में या पेड़ के नीचे न बांधें। 21 मई तक जिले में हीट वेव का खतरा नहीं है।
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से खेती पर संकट इधर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही मौसम लगातार खराब बना हुआ है। कभी तेज आंधी, कभी ओलावृष्टि और कभी मूसलाधार बारिश ने खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि खेतों से कटकर खलिहान में रखे गेहूं के बोझे और पुआल भींगने लगे हैं, जिससे सड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पर संकट गहरा गया है। पशुपालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भींगे पुआल और चारे की कमी के कारण मवेशियों को खिलाने-पिलाने में दिक्कत हो रही है। औरंगाबाद सहित बिहार के कई जिलों में लगातार आंधी, बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पिछले दिनों तेज धूप और उमस के बीच अचानक हुई बारिश से परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी कुटुंबा प्रखंड में अचानक तेज धूप के बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 16 मई यानी आज के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अनियमितता मौसम वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे ने बताया कि वर्तमान मौसम में दिख रही अनियमितता जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है। अभी एक-दो दिन तक मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। 17 से 19 मई तक मौसम सामान्य रहने और बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 और 21 मई को फिर से हल्की बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को खुले में या पेड़ के नीचे न बांधें। 21 मई तक जिले में हीट वेव का खतरा नहीं है।
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से खेती पर संकट इधर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही मौसम लगातार खराब बना हुआ है। कभी तेज आंधी, कभी ओलावृष्टि और कभी मूसलाधार बारिश ने खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि खेतों से कटकर खलिहान में रखे गेहूं के बोझे और पुआल भींगने लगे हैं, जिससे सड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पर संकट गहरा गया है। पशुपालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भींगे पुआल और चारे की कमी के कारण मवेशियों को खिलाने-पिलाने में दिक्कत हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *