होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी! FIR के बाद आरोपी की धमकी, कहा- केश लड़ने पटना ही न आयेगा

होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी! FIR के बाद आरोपी की धमकी, कहा- केश लड़ने पटना ही न आयेगा

बेगूसराय की रहने वाली एक युवती अपने पिता के साथ पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने पटना आई थी। परीक्षा देने के बाद दोनों शनिवार रात करीब 11 बजे पटना के कालिकेट हिडेन विला होटल में कमरा लेकर रुके थे। आरोप है कि आधी रात होटल का एक स्टाफ कमरे में घुस आया और युवती का हाथ पकड़कर उसे खींचने लगा। युवती के विरोध की आवाज सुनकर पिता की नींद खुल गई। पिता के जागते ही आरोपी स्टाफ वहां से भाग निकला।

पीड़िता के पिता ने पत्रकारों को बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने बगल के कमरे में ठहरे अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी और फिर रुपसपुर थाने को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में छापेमारी के दौरान शराब पी रहे चार लड़कों और दूसरे राज्यों की चार लड़कियों को हिरासत में लिया। बाद में सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *