बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद दामोदर रावत रविवार को पहली बार जमुई पहुंचे। यहां एनडीए समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कचहरी चौक पर समर्थकों ने जेसीबी से फूल बरसाए और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की। मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। जमुई पहुंचने पर परिवहन मंत्री ने कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने स्टेडियम परिसर में श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया। इसके बाद मंत्री अपने पैतृक गांव गिद्धौर पहुंचे, जहां एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि बिहार सरकार ने उन्हें परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा है। उनकी प्राथमिकता गांव से शहर तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित बस सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन पर लोगों का विश्वास बढ़े। मंत्री ने घोषणा की कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था भी की जाएगी। बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद दामोदर रावत रविवार को पहली बार जमुई पहुंचे। यहां एनडीए समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कचहरी चौक पर समर्थकों ने जेसीबी से फूल बरसाए और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की। मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। जमुई पहुंचने पर परिवहन मंत्री ने कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने स्टेडियम परिसर में श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया। इसके बाद मंत्री अपने पैतृक गांव गिद्धौर पहुंचे, जहां एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि बिहार सरकार ने उन्हें परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा है। उनकी प्राथमिकता गांव से शहर तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित बस सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन पर लोगों का विश्वास बढ़े। मंत्री ने घोषणा की कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था भी की जाएगी।


