गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर:चालक समेत तीन मजदूर गंभीर घायल, पलटने से ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर:चालक समेत तीन मजदूर गंभीर घायल, पलटने से ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर दुलदुलिया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान भड़कुइया गांव निवासी 62 वर्षीय सुभाष शर्मा (चंद्रदेव शर्मा के बेटे), शंकर राम (गुजेशवरि राम के बेटे) और ट्रैक्टर चालक उमेश राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मिट्टी अनलोड करने के बाद वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर मजदूर सवार थे और चालक उसे चला रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह मौके पर ही पलट गया। इस पर सवार दो मजदूर और चालक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दो व्यक्तियों को अंदरूनी और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर दुलदुलिया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान भड़कुइया गांव निवासी 62 वर्षीय सुभाष शर्मा (चंद्रदेव शर्मा के बेटे), शंकर राम (गुजेशवरि राम के बेटे) और ट्रैक्टर चालक उमेश राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मिट्टी अनलोड करने के बाद वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर मजदूर सवार थे और चालक उसे चला रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह मौके पर ही पलट गया। इस पर सवार दो मजदूर और चालक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दो व्यक्तियों को अंदरूनी और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *