दरभंगा में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में बवाल:शिक्षक की ग्रामीणों ने की पिटाई; BEO बोले- मामले की जांच कराएंगे, छात्राओं से जानकारी लेंगे

दरभंगा में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में बवाल:शिक्षक की ग्रामीणों ने की पिटाई; BEO बोले- मामले की जांच कराएंगे, छात्राओं से जानकारी लेंगे

दरभंगा के सदर प्रखंड अंतर्गत नैनाघाट पंचायत स्थित मझियामा मध्य विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों और युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर एक शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड क्षेत्र के मझियामा गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय मझियामा में पदस्थापित शिक्षक गुलाम संजय पर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार और “बैड टच” करने का आरोप लगाया गया। आरोप सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कुछ युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए। सामने आए वीडियो में करीब 5 से 7 युवक शिक्षक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं डरे-सहमे दिखाई दिए। प्रिंसिपल ने कहा- मुझे गांव के लोगों ने फोन पर जानकारी दी विद्यालय के प्राचार्य अशोक शाह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से उन्हें फोन पर मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लोगों से विवाद नहीं करने और शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग स्कूल परिसर में पहुंच गए और शिक्षक गुलाम संजय के साथ मारपीट की। प्राचार्य ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीण स्तर पर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले युवक की ओर से माफी मांगी गई। हालांकि मामले की सूचना न तो शिक्षा विभाग को दी गई और न ही संबंधित थाना को इसकी जानकारी दी गई। आरोपी टीचर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया वहीं, आरोपी शिक्षक गुलाम संजय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह कक्षा छह की छात्राओं को पढ़ा रहे थे और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। इधर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी वीडियो और मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा विद्यालय प्रबंधन से पूछा जा रहा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद विभाग को सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्वयं विद्यालय जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। दरभंगा के सदर प्रखंड अंतर्गत नैनाघाट पंचायत स्थित मझियामा मध्य विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों और युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर एक शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड क्षेत्र के मझियामा गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय मझियामा में पदस्थापित शिक्षक गुलाम संजय पर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार और “बैड टच” करने का आरोप लगाया गया। आरोप सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कुछ युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए। सामने आए वीडियो में करीब 5 से 7 युवक शिक्षक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं डरे-सहमे दिखाई दिए। प्रिंसिपल ने कहा- मुझे गांव के लोगों ने फोन पर जानकारी दी विद्यालय के प्राचार्य अशोक शाह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से उन्हें फोन पर मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लोगों से विवाद नहीं करने और शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग स्कूल परिसर में पहुंच गए और शिक्षक गुलाम संजय के साथ मारपीट की। प्राचार्य ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीण स्तर पर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले युवक की ओर से माफी मांगी गई। हालांकि मामले की सूचना न तो शिक्षा विभाग को दी गई और न ही संबंधित थाना को इसकी जानकारी दी गई। आरोपी टीचर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया वहीं, आरोपी शिक्षक गुलाम संजय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह कक्षा छह की छात्राओं को पढ़ा रहे थे और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। इधर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी वीडियो और मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा विद्यालय प्रबंधन से पूछा जा रहा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद विभाग को सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्वयं विद्यालय जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *