माहेश्वरी स्कूल के बाहर से एक्टिवा चोरी: VIDEO:मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज, CCTV में कैप्चर हुई वारदात

माहेश्वरी स्कूल के बाहर से एक्टिवा चोरी: VIDEO:मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज, CCTV में कैप्चर हुई वारदात

राजधानी जयपुर के तिलक नगर इलाके में स्थित माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से एक स्कूटर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाना मोती डूंगरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला के स्कूटी खड़ी करके जाने के कुछ देर बाद मौके पर आता है और हेलमेट लगाकर एक्टिवा का मास्टर की से लॉक तोड़कर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस के अनुसार, अमीश कॉलोनी सतसाई कॉलेज रोड निवासी 60 वर्षीय सुधा नोवाल स्कूल में बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार शाम करीब 4:30 बजे माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल, तिलक नगर पहुंची थीं। उन्होंने अपना एक्टिवा 3G स्कूटर स्कूल के बाहर खड़ा किया था। बैठक समाप्त होने के बाद जब वह करीब 5:15 बजे बाहर निकलीं, तो उनका स्कूटर मौके से गायब मिला। आसपास काफी तलाश और पूछताछ के बावजूद स्कूटर का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। चोरी हुए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 14 KD 6723 बताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि स्कूल और आसपास के इलाके में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एंगल से भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *