मऊ में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:छुट्टी पर आए दो पुलिसकर्मी भी घायल, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

मऊ में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:छुट्टी पर आए दो पुलिसकर्मी भी घायल, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

मऊ जिले के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें छुट्टी पर घर आए दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह घटना 31 मार्च को हुई थी। घायलों में अनिल यादव भी शामिल हैं, जो संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। उनके भाई सुनील यादव भी पुलिसकर्मी हैं, जो वाराणसी के पीएसी 36 वाहिनी रामनगर में तैनात हैं और छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही थी, जिसके कारण यह मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पूरे मामले पर सीओ सिटी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराकर इलाज कराया जा रहा है। सीओ जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई सिपाही है, तो उसे पुलिस से मदद लेनी चाहिए, न कि मारपीट करनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *