Dhanraj Joshi Death : राजस्थान के मशहूर भजन गायक धनराज जोशी की सड़क हादसे में मौत, मेवाड़ में शोक की लहर

Dhanraj Joshi Death : राजस्थान के मशहूर भजन गायक धनराज जोशी की सड़क हादसे में मौत, मेवाड़ में शोक की लहर

Dhanraj Joshi Death : राजस्थान व मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी (बड़वाई) की शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। दरोली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक राजेंद्र सोनेरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

डबोक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भजन गायक धनराज जोशी गुरुवार रात हल्दीघाटी के पास सेमल गांव में आयोजित एक भजन संध्या में प्रस्तुति देने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ कार से वापस अपने गांव बड़वाई लौट रहे थे। रास्ते में उनके बेटे और साथी किसी काम के चलते उदयपुर में ही कार से उतर गए। उनको उतार कर बड़वाई लौटते समय दरोली के समीप हादसा हो गया। करीब 5 बजे घर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

ड्राइवर का जारी है इलाज

हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर डबोक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से डबोक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भजन गायक धनराज जोशी को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर घायल हुए चालक राजेंद्र को उपचार के लिए एमबी अस्पताल में पहुंचाया गया। जोशी के निधन की खबर फैलते ही संगीत जगत के साथ उनके प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई।

इंस्टाग्राम पर धनराज जोशी के 3.79 लाख फॉलोवर

धनराज जोशी मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र में भजनों और अपनी कॉमेडी शैली के लिए बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी आवाज और प्रस्तुति से जनता के दिलों में जगह बनाई थी। भजन गायक धनराज जोशी की शिक्षा कक्षा 8 तक ही हुई थी।

स्कूल में पहली बार पहली कक्षा में स्टेज पर गाने का मौका मिला था। उनके नाना-नानी और मां भोली बाई भी भजन गायक थे। 4 बहनों में धनराज जोशी इकलौते भाई थे। बहनें भी भजन गीत गाती थीं लेकिन धनराज जोशी को अपार प्रसिद्धी मिली। धनराज जोशी के दो बेटे गणपत व सोनू और और एक बेटी किरण है। धनराज जोशी के इंस्टाग्राम पर 3.79 लाख फॉलोवर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *